सोमवार, 7 सितंबर 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र किसान पथ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर मौत।||Lucknow:An unknown vehicle ran over a bike rider on the Kisan Path in the PGI area, killing him on the spot.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI  क्षेत्र किसान पथ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा,मौके पर मौत।
दो टूक : थाना पीजीआई क्षेत्र किसान पथ पर ओमेक्स सिटी के पास दर्दनाक हादसे मे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन फरार है पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
 विस्तार : 
राजधानी में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह किसान पथ आउटर रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
थाना पीजीआई पुलिस के अनुसार सोमवार 07 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय थाना क्षेत्र किसान पथ आउटर रिंग रोड पर सुल्तानपुर से कानपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर ओमेक्स सिटी, कल्ली पश्चिम के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान अनिल यादव पुत्र मुनेश्वर यादव (38 वर्ष), निवासी ग्राम एवं पोस्ट खुजौली, थाना मोहनलालगंज, लखनऊ के रुप मे हुई है। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू दिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक पैशन मोटर साइकिल संख्या UP 32 DA 4332 से बिजनौर की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में वाहन की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
●हादसे ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल।
किसान पथ और आउटर रिंग रोड पर बढ़ते यातायात के बीच तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जनहित में जरूरी है कि ऐसे संवेदनशील मार्गों पर नियमित स्पीड मॉनिटरिंग, सीसीटीवी निगरानी और हादसे के बाद फरार वाहन चालकों की तत्काल पहचान की व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।