सोमवार, 7 सितंबर 2026

लखनऊ :योगाकॉन में जितेन्द्र बहादुर सिंह को मिला पत्रकारिता सम्मान।।||Lucknow:Jitendra Bahadur Singh received the Journalism Award at Yogacon.||

शेयर करें:
लखनऊ :
योगाकॉन में जितेन्द्र बहादुर सिंह को मिला पत्रकारिता सम्मान।।
दो टूक :  चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम, सहकारिता भवन, लखनऊ में रविवार को ऋषिकुल योगपीठ द्वारा आयोजित नेशनल सेमिनार एवं अवार्ड फंक्शन “योगाकॉन” में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
विस्तार : 
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह ऑडिटोरियम, सहकारिता भवन मे रविवार को आयोजित समारोह में ऋषिकुल योगपीठ के योगी फाउंडर प्रेसिडेंट/मैनेजर डॉ. डी.एन. शुक्ला एवं नेशनल कोऑर्डिनेटर अजय कुमार सिंह सहित ऋषिकुल योगपीठ की पूरी टीम मौजूद रही। सम्मान प्राप्त करने के बाद जितेन्द्र बहादुर सिंह ने ऋषिकुल योगपीठ की टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरव के साथ-साथ नई जिम्मेदारी का भी एहसास है। यह सम्मान उन्हें समाज और पत्रकारिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक ईमानदारी, निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ निभाने की प्रेरणा देगा।
जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि ऋषिकुल योगपीठ द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनके लिए महज पुरस्कार नहीं, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का प्रोत्साहन है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों एवं पूरी ऋषिकुल टीम का धन्यवाद करते हुए उनके स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।