लखनऊ :
पीजीआई क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम स्थित विजयनगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी व चांदी के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ इटावा गया हुआ था। घर पर उनकी बहू मौजूद थी, जो 3 सितंबर की शाम करीब चार बजे मुख्य गेट पर ताला लगाकर मायके चली गई थी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र कल्ली पश्चिम विजय नगर कालोनी निवासी पीड़ित तिलक सिंह यादव के मुताबिक बीते 5 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे उनकी बहू घर वापस लौटी तो मुख्य गेट पर ताला टूटा मिला घर के अंदर प्रवेश करने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि सोने-चांदी के सभी आभूषण, करीब एक हजार रुपये के सिक्के तथा चांदी के करीब 10 सिक्के गायब मिले।
पीड़ित ने चोरी गए सामान का विस्तृत ब्योरा बाद में उपलब्ध कराने की बात कहते हुए पीजीआई थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
