बुधवार, 23 सितंबर 2026

मऊ :मलेशिया में मृत संजीव कुमार का शव कल पहुंचेगा गांव।।||Mau:The body of Sanjeev Kumar, who died in Malaysia, will reach his village tomorrow.||

शेयर करें:
मऊ :
मलेशिया में मृत संजीव कुमार का शव कल पहुंचेगा गांव।।
घोसी सांसद राजीव राय के प्रयास से परिजनों को मिलेगा मलेशिया में मृतक का शव।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र के तुलसीपुर कुढवा, बंदी कला निवासी नौजवान संजीव कुमार मलेशिया में नौकरी करते थे। पिछले दिनों मलेशिया में उनकी दुखद मृत्यु की खबर मिलने से परिवार में मातम छा गया।
संजीव कुमार के निधन के बाद उनके परिजन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शव को भारत लाने के लिए परेशान थे। परिवार ने घोसी सांसद राजीव राय से मदद की गुहार लगाई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर प्रयास किया, जिसके बाद संजीव कुमार के पार्थिव शरीर को मलेशिया से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
परिजनों के अनुसार, संजीव कुमार का पार्थिव शरीर कल मऊ पहुंचेगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव के घर पहुंचने की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
परिजनों ने इस कठिन समय में सहयोग के लिए सांसद राजीव राय के प्रति आभार व्यक्त किया है।