शनिवार, 19 सितंबर 2026

मऊ : स्कूल प्रबंधकों को प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से अटेंडेंट रखने के निर्देश।।Mau:School administrators have been instructed to have an attendant in every vehicle.||

शेयर करें:
मऊ :
स्कूल प्रबंधकों को प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से अटेंडेंट रखने के निर्देश।
बालिकाओं की यात्रा पर महिला परिचर जरूरी।
दो टूक : मऊ मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संचालित मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत 14 से 19 सितंबर 2026 तक चलाए जा रहे छह दिवसीय विशेष अभियान के अंतिम दिन शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण एवं अवशेष अनफिट वाहनों का पुनरावलोकन किया गया।
अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 37 स्कूली वाहनों की जांच की। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में विद्यालय के स्वामित्व अथवा अनुबंध के माध्यम से स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं, उनमें प्रत्येक वाहन के साथ एक परिचर (अटेंडेंट) की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि यदि किसी स्कूली वाहन में बालिकाएं भी यात्रा करती हैं तो उस वाहन में महिला परिचर की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय प्रबंधकों को अपने-अपने विद्यालय में नियुक्त परिचरों की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
चेकिंग अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मऊ सुहेल अहमद के नेतृत्व में प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार एवं दुर्गविजय यादव की टीम द्वारा किया गया। परिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधकों से स्कूली वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने की अपील की।