मंगलवार, 1 सितंबर 2026

लखनऊ :सरोजनी नगर क्षेत्र में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का माल किया चोरी।||Lucknow:Thieves targeted a locked house in the Sarojini Nagar area, stealing goods worth lakhs.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सरोजनी नगर क्षेत्र में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का माल किया चोरी।
दो टूक : थाना सरोजनी नगर क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए चोर, टीवी-लैपटॉप, टैब, इनवर्टर-बैटरी और 25 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर पीडित थाने मे तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विस्तार
राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र रहीमाबाद यमुना रेजिडेंसी में एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के बाहर जाने के दौरान चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की जानकारी होते ही पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
पीड़ित महेश कुमार यादव के मुताबिक, 14 अगस्त की रात वह परिवार के साथ घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। 20 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे परिवार वापस पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर चोरी का पता चला।
चोर घर से ACER कंपनी का 32 इंच स्मार्ट टीवी, Samsung टैब, Lenovo लैपटॉप, साउंड बार, इनवर्टर, बैटरी और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।