रविवार, 27 सितंबर 2026

लखनऊ :शराब से मौत की कहानी पर पीएम रिपोर्ट ने उठाया पर्दा,फांसी से हुई संदीप की मौत की पुष्टि।।||Lucknow:The PM report has lifted the veil on the alcohol-related death story, confirming that Sandeep died by hanging.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शराब से मौत की कहानी पर पीएम रिपोर्ट ने उठाया पर्दा,फांसी से हुई संदीप की मौत की पुष्टि।।
दो टूक : लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के बकतौरीखेड़ा गांव में 27 वर्षीय संदीप की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों द्वारा युवक की अत्यधिक शराब पीने के बाद मौत होने की बात बताए जाने के विपरीत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने मौत के कारणों की जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया है।
विस्तार : 
थाना नगराम क्षेत्र बकतौरीखेड़ा गांव निवासी संदीप की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि युवक की उसके भाइयों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हुई है। सूचना पर एसीपी आर.के. सिंह, इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह समेत निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस पूछताछ में पत्नी, पिता और भाइयों ने संदीप के अत्यधिक शराब पीकर बिस्तर पर सोने और इसी दौरान मौत होने की बात बताई थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया था। हालांकि, मौत की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीते शुक्रवार देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। पीएम रिपोर्ट के निष्कर्ष ने परिजनों द्वारा बताए गए घटनाक्रम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल की परिस्थितियों, परिजनों के बयानों और ग्रामीणों से मिली जानकारी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जोड़कर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
◆DCO साउथ मो. मुश्ताक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।।