शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी।||Lucknow:The brutal beating to death of an elderly woman in Mohanlalganj has created a sensation in the area.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज में बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि शराब के नशे में धुत भतीजे ने अपने साथी के साथ मिलकर 70 वर्षीय बुजुर्ग चाची को बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने बुजुर्ग महिला का शव अर्धनिर्मित प्लाट के पिछले हिस्से में झाड़ियों के बीच फेंक दिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक, एसीपी, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की रात 
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के 
ग्राम पद्मिनी खेड़ा में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने घर से दूर राजेन्द्र के अर्धनिर्मित मकान में बनी दुकान मे रहती थी। और सुबह शाम घर पर खाना-खाने जाती थी। 
परिजनों के मुताबिक पदमिनखेड़ा गांव निवासी राजेश उर्फ गुड्डू अपने साथी हरीराम के साथ अक्सर बुजुर्ग चाची के पास बैठकर शराब पीता था। बुधवार देर रात भी दोनों आरोपी पहुंचे। आरोप है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ विरोध करने पर उनकी पिटाई कर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया।
●चीखें सुनकर भी नहीं पहुंचे पड़ोसी।
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान प्लाट से बुजुर्ग महिला की चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन पड़ोसियों ने इसे रोजमर्रा का विवाद समझकर अनदेखा कर दिया। बाद में परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में बुजुर्ग का शव पड़ा देखा।
CCTV में अर्धनग्न हालत में भागता दिखा आरोपी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो कथित आरोपी भतीजा राजेश उर्फ गुड्डू वारदात के बाद अर्धनग्न अवस्था में गांव की ओर भागता दिखाई दिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसके साथी हरीराम को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
●हत्या और गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज।।
मृतका के छोटे बेटे की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी भतीजे राजेश उर्फ गुड्डू और उसके साथी हरीराम के खिलाफ हत्या समेत गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस टीमें पूछताछ कर रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर शाम बुजुर्ग महिला का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। तीनों बेटे-बेटियां मां के शव से लिपटकर बिलख पड़े। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
◆DCP साउथ मो० मुश्ताक की ई-बाइट।