शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

लखनऊ :कैंसर संस्थान में ‘Gold September’ के तहत जागरूकता दौड़,बच्चों के कैंसर पर दिया जागरूकता का संदेश।।Lucknow:An awareness run was organised at the Cancer Institute under the 'Gold September' campaign, raising awareness about childhood cancer.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कैंसर संस्थान में ‘Gold September’ के तहत जागरूकता दौड़,बच्चों के कैंसर पर दिया जागरूकता का संदेश।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में Childhood Cancer Awareness Month के अवसर पर ‘Gold September’ अभियान के तहत “आओ, बच्चों की मुस्कान के लिए दौड़ें” थीम पर स्वस्थ जीवनशैली जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य बचपन के कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा। जागरूकता दौड़ में संस्थान के फैकल्टी, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विवेक ने प्रथम, अखलिम खान ने द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में डॉली सिंह प्रथम, मनीषा द्वितीय और डॉ. इंदुबाला मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
आयोजन के माध्यम से बच्चों में कैंसर की समय पर पहचान, शीघ्र उपचार और जागरूकता के महत्व का संदेश दिया गया। संस्थान के इस प्रयास का उद्देश्य बचपन के कैंसर को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।