सोमवार, 28 सितंबर 2026

लखनऊ :भगत सिंह जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण।।||Lucknow:On Bhagat Singh's birth anniversary, the Sikhi Meri Pehchan Foundation cleaned and garlanded the statue.||

शेयर करें:
लखनऊ :
भगत सिंह जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन ने प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण।।
।।डी एस शास्त्री।।
दो टूक : शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से नेबरहुड पार्क स्थित उनकी प्रतिमा की धुलाई एवं साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमर शहीद के राष्ट्र के प्रति त्याग, साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विस्तार : कार्यक्रम में सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी.पी. ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार और बलिदान देश की युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदरपाल सिंह, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कलसी, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह, मनमोहन सिंह मुनमुन, तेजपाल सिंह बग्गा और भूपेंद्र सिंह सोनू सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।