लखनऊ :
शक्ति भवन के गोदाम से सरकारी सामान चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज क्षेत्र शक्ति भवन के सरकारी गोदाम मे चोरी करने वाले दो शातिरो को पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवको के पास से चोरी के 100 से अधिक ग्लैंड बरामद हुआहै।
विस्तार :
कोतवाली हजरतगंज इस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र शक्ति भवन के अंदर गोदाम से बिजली संबंधी सरकारी संपत्ति चोरी किए जाने के मामले का हजरतगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बिजली की मोटी केबल जोड़ने में इस्तेमाल होने वाले चोरी के ग्लैंड बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है।
दो टूक : हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित शक्ति भवन के अंदर कार्यरत कंपनी के साइड से बिजली से संबंधित ग्लैंड चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायतकर्ता अर्पित श्रीवास्तव की तहरीर पर मु0अ0सं0 201/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शक्ति भवन परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 16 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे न्यू लक्ष्मण मेला मैदान, हजरतगंज के अंदर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविन्द पुत्र राजेश (32) निवासी बाराबंकी, हाल पता चिनहट लखनऊ और सूरज पुत्र रूपनारायण (25) निवासी सीतापुर, हाल पता चिनहट लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से बिजली की मोटी केबल जोड़ने में इस्तेमाल होने वाले सफेद धातु के ग्लैंड बरामद हुए। बरामद माल को लेकर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की है।
ऐसे देते थे चोरी को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मजदूरी करते हैं और मौका देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके मुताबिक, 14 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे शक्ति भवन के अंदर स्टोर से ग्लैंड चोरी किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, अरविन्द रेकी करता था और दूर से निगरानी रखता था, जबकि सूरज चोरी की घटना को अंजाम देता था। चोरी के बाद सामान को लक्ष्मण मेला मैदान के पास झाड़ियों में छिपा दिया जाता था। दोनों आरोपी चोरी का माल निकालकर बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तीसरे नामजद आरोपी सत्यम को जानने से इनकार किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
