लखनऊ :
हेड कांस्टेबल ने घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या,हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली महानगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल पति को केजीएमयू के साइकेट्रिक विभाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का बट्टा और खून से सनी टी-शर्ट समेत दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सिपाही के विरूद्ध अतिआवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।आरोपी कमिश्नरेट लखनऊ के सूचना जन प्रकोष्ठ में तैनात है और वर्ष 2011 बैच का दीवान है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के थाना महानगर क्षेत्र निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के मुख्य आरक्षी हिमांशु श्रीवास्तव ने भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर पत्नी रश्मि (40) की हत्या कर दी। हत्या के बाद दुधमुंहे बेटे को गोद में लेकर करीब तीन घंटे मोहल्ले में घूमता रहा। मकान मालिक ने पत्नी के बारे में पूछा तो उन्हें भी बरगलाता रहा। इस पर मकान मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूजाघर के पास औंधे मुंह खून से लथपथ हालत में रश्मि का शव पड़ा मिला। पुलिस ने हिमांशु को पकड़ लिया। रश्मि के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक हिमांशु श्रीवास्तव वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। मूल रूप से अयोध्या के निरालानगर का रहने वाला है। लखनऊ डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में जनसूचना प्रकोष्ठ में तैनात है।
पत्नी रश्मि और एक साल के बेटे के साथ पेपर मिल कालोनी में डॉक्टर अंशुमान श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रह रहा था। मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
●दस साल पहले हुई थी शादी।
जानकारी के अनुसार जनपद अम्बेडकर नगर के मालीपुर की रहने वाली रश्मि श्रीवास्तव की शादि 2015 मे अयोध्या निवासी हिमांशु श्रीवास्तव से हुई थी। दो साल से लखनऊ के पेपर मिल कालोनी मे रहते है। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हिमांशु ने रश्मि के सिर पर पत्थर से कई बार तेजी से वार कर दिया गंभीर चोट लगने से रश्मि की मौत हो गई । दोनो से एक बच्चा भी है।
घटना की सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी।
महानगर इस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई सौरभ श्रीवास्तव की लिखित तहरीर पर आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मु0अ0सं0 171/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।
