गौतमबुद्धनगर: नोएडा में कार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार; चोरी की Hyundai Exter बरामद!!
दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई Hyundai Exter कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी, जबकि कार की डिग्गी से उसका असली नंबर प्लेट भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी Hyundai Exter कार संख्या UP14GB1456 को वेब सिल्वर टॉवर के सामने पार्किंग में खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर कार वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 380/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे के लिए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए कार चोरी के आरोपी अरूण पुत्र अखिलेश को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की ओर जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई Hyundai Exter कार बरामद की, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट UP16C0007TC/02 लगी हुई थी। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से उसका वास्तविक नंबर प्लेट UP14GB1456 भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2)/345(3) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरूण पुत्र अखिलेश, निवासी ग्राम सोनसा, थाना बागवाला, जिला एटा, वर्तमान पता छिजारसी, थाना सेक्टर-63, नोएडा, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है।
थाना सेक्टर-20 पुलिस की इस कार्रवाई से कार चोरी की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और चोरी की कार से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।।
