गुरुवार, 10 सितंबर 2026

मऊ :मणिनगर मे गेट का ताला-तोड़कर चोरी की कोशिश,बारदात CCTV कैमरे मे कैद।।||Mau:Attempted theft by breaking the gate lock in Maninagar, incident captured on CCTV camera.||

शेयर करें:
मऊ  :
मणिनगर मे गेट का ताला-तोड़कर चोरी की कोशिश,बारदात CCTV कैमरे मे कैद।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद केमधुबन थाना क्षेत्र के मणिनगर में बुधवार आधी रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की कोशिश की। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अपनी करतूत कैमरे में कैद न हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि, आसपास आहट होने पर चोरों के मंसूबों पर पानी फिर गया और वे मकान के अंदर से सामान चोरी किए बिना ही फरार हो गए।
विस्तार : 
थाना मधुबन क्षेत्र मणिनगर निवासी शैलेंद्र त्रिपाठी अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। मणिनगर स्थित उनके मकान की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होती है। बुधवार रात मोबाइल पर कैमरे की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर उन्होंने श्री दत्त त्रिपाठी को फोन कर मकान की स्थिति देखने के लिए भेजा।
मौके पर पहुंचे श्री दत्त त्रिपाठी ने देखा कि मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ था और निगरानी के लिए लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी गायब था। आशंका है कि पहचान उजागर होने के डर से चोर कैमरा तोड़कर साथ ले गए। इसी दौरान आसपास लोगों की आहट मिलने पर चोर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरों का सुराग लगाने और क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे मे हुई कैद--