गौतमबुद्धनगर: उधार के पैसे मांगने पर लाठी-डंडों से हमला, दनकौर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा!!
दो टूक//गौतमबुद्धनगर। दनकौर कस्बे में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में दनकौर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को वादी के भाई ने आरोपी आशू से अपने उधार दिए गए रुपये वापस मांगे थे। आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर आशू और उसके साथियों सोएब, मेराज पुत्र असलम तथा नन्हे उर्फ तरुण पुत्र प्रवेश, निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, कस्बा दनकौर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।
घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर 31 अगस्त 2026 को थाना दनकौर में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026, धारा 115(2), 117(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घर से गिरफ्तार किया गया आरोपी
मामले में वांछित आरोपी सोएब पुत्र असलम, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी मोहल्ला प्रेमपुरी, कस्बा व थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर को पुलिस ने 31 अगस्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोएब का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दनकौर थाने में वर्ष 2020 के दौरान भी कई मामले दर्ज रहे हैं। इनमें धारा 398/401 आईपीसी, धारा 4/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 414/482 आईपीसी से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।।
