गौतमबुद्धनगर: वैश्विक मंच पर फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की खास पहचान, इंडिया कनेक्ट समिट में टीम को मिला सम्मान!!
महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट में देश-विदेश के राजनयिकों, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
दो टूक//नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट-2026 का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। समिट का मुख्य उद्देश्य भारत और विभिन्न देशों के बीच सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने के साथ शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विचारों का आदान-प्रदान करना रहा।
समिट के दौरान फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव और निदेशक डॉ. महिपाल सिंह को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा गया। वहीं फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डॉ. सुष्मिता भाटी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन की टीम को मिले इस सम्मान को संस्था के कार्यों और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान मिलने पर फाउंडेशन की टीम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित मंच संस्थाओं को अपने कार्यों और अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा करने तथा नई साझेदारियों के अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत में त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर एचई चंद्रदाथ सिंह रहे। वहीं उरुग्वे दूतावास के चीफ ऑफ कांसुलर सेक्शन पाब्लो रिकार्डो गोरोसिटो ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत की। सीबीएसई नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन) आरपी सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
शिक्षा, कौशल और उद्योग के बीच सहयोग पर जोर
समिट में वक्ताओं ने भारत और विभिन्न देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, कौशल विकास, तकनीक, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में आपसी साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत, सरकार और सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
समिट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नेटवर्किंग और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
फाउंडेशन ने साझा किए अपने कार्य और भविष्य की योजनाएं
कार्यक्रम के दौरान फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम ने संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और साझेदारी के माध्यम से अपने कार्यों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा की।
फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, निदेशक डॉ. महिपाल सिंह और CEO डॉ. सुष्मिता भाटी को मिले सम्मान से फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। टीम ने इस सम्मान को आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।
महर्षि यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने रखे विचार
कार्यक्रम में महर्षि यूनिवर्सिटी की ओर से रतिश गुप्ता, कुलपति डॉ. बीपी सिंह, महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर के कुलपति डॉ. पीके उपाध्याय और डीन अकादमिक तृप्ति अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और उद्योग के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी भी हुए शामिल
समिट में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे। इनमें वित्त मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरीश यादव, कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण एस, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर सतीश कुमार, एमएसएमई मंत्रालय के असिस्टेंट कमिश्नर हेमंत यादव और सहकारिता मंत्रालय के डॉ. संजय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इंडिया कनेक्ट एंड कोलेबोरेशन समिट-2026 ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत और सामाजिक संस्थाओं को एक साझा मंच प्रदान किया। सम्मेलन में सहयोग और नेटवर्किंग के नए अवसरों पर चर्चा के साथ शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ। वहीं फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन की टीम का सम्मान समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।।
●डॉ० महिपाल सिंह की बाइट-
