सोमवार, 7 सितंबर 2026

गोण्डा- थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6/7.9.2026 की मध्य रात्रि थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत छिरास में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां अभियुक्तगण ’’गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला’’ एवं ’’शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ’’ द्वारा पथराव करते हुए पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। घटना में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं। प्रकरण के संबंध में थाना कौड़िया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कौड़िया में पूर्व से भी कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला निवासी शुक्ल पुरवा छिरास, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा।
2. शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ’’, निवासी शुक्ल पुरवा छिरास, थाना कौड़िया, जनपद गोण्डा।
अभियुक्त गिरवर दयाल उर्फ नागा का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 202/2022, धारा 223, 504, 506 भा0द0सं0 व 3(1)(द), 3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। 
2. मु0अ0सं0 322/2023, धारा 379, 411 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
3. मु0अ0सं0 266/2024, धारा 191(2), 190, 118(1), 110, 352, 324(4) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
4. मु0अ0सं0 85/2025, धारा 303(2) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
5. मु0अ0सं0 90/2026, धारा 352, 115(2), 324(2), 351(3) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
अभियुक्त शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 266/2024, धारा 191(2), 190, 118(1), 110, 352, 324(4) बीएनएस थाना कौड़िया जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 252/2025, धारा 352, 351(3), 115(2), 326(छ) बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(डब्ल्यू), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट।