गौतमबुद्धनगर: महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर निकली भव्य शोभायात्रा, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे’ के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा वेस्ट!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा वेस्ट। परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान “कृष्ण लला हम आएंगे, मथुरा मुक्त कराएंगे” और “कन्हैया और नंदी अब नहीं रहेंगे बंदी” जैसे जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रमुख एवं सिद्धेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. हरिओम पाठक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा इरोज संपूर्ण सोसाइटी से रॉयल नेस्ट सोसाइटी स्थित गौरी शंकर मंदिर तक निकाली गई। इसका नेतृत्व जिला प्रभारी चौधरी तेज सिंह, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह सरोहा एवं जिला संरक्षक जेपी शर्मा ने किया। शोभायात्रा में झांकियां, ध्वज, बैनर और कटआउट आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए पदयात्रा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर रहे। इसके अलावा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान, विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम, मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, निर्मल तमर भाटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
शोभायात्रा में जिला अध्यक्ष नीलम राणा, महानगर अध्यक्ष किरण त्यागी सहित मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने शोभायात्रा को और भव्य बना दिया।
शोभायात्रा के प्रभारी एवं विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री नरेंद्र चौधरी के संयोजन में कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित संचालन किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला प्रवक्ता राम प्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह रावत, प्रमोद शर्मा, खेमचंद बैरागी, केसु राम चौहान, जिला महासचिव अमित पोरवाल, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार शाह, दादरी विधानसभा अध्यक्ष सौरभ डेढ़ा, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शर्मा, नोएडा ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह, जिला मंत्री अनिल लोहिया, बलवंत, रविंद्र मास्टर, अजीत मास्टर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महानगर की ओर से उपाध्यक्ष राजीव चौहान, हर्ष मिश्रा, एसपी यादव, प्रेम सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। मातृशक्ति की ओर से निहारिका बंसल, साधना शर्मा, रजनी, सोनिया, सीमा, उषा, रेनू, कविता, संगीता, मधु, माया अचेना, वर्षा, दीक्षा, कमलेश, प्रीति तेवतिया, विमलेश, प्रेरणा और वंदना सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
महानगर मीडिया प्रभारी पिंकी चौधरी, उपाध्यक्ष गुड़िया भदौरिया, सायमा चौधरी, राधा, महानगर मंत्री पिंकी चौहान, बेला रानी, महानगर सचिव काजल हालदार, विनीत, तरुण, सुनील सक्सेना, भास्कर दुबे, धीरेंद्र दुबे, राजेश कुमार, प्रवेश कुमार, रिंकू सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा के समापन पर रॉयल नेस्ट सोसाइटी स्थित गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद विधिवत हवन एवं सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज के जीवन, हिंदू समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान तथा गोरक्षपीठ की प्रेरणा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जनजागरण और लोकतांत्रिक प्रयास किए गए, उसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय को लेकर भी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरण जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियों, मातृशक्ति की सहभागिता, जयघोष, हवन एवं सामूहिक भोज के साथ पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।।
