गोण्डा- जगत गौसेवा कल्याणकारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे “गौ प्रहरी अभियान — सेवा भी, सुरक्षा भी” के तहत बीती रात में बाबागंज श्रीनगर क्षेत्र में गोंडा उतरौला रोड व बाबागंज इटियाथोक रोड पर बेसहारा गौवंशों की सुरक्षा के लिए उनके गले मे रेडियम बेल्ट लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक राजन गुप्ता ने बताया की यह हमारे अभियान का दूसरा दिन रहा। अभी तक लगभग 110 रेडियम बेल्ट लगाया जा चुका है और आगे निरंतर अभियान चलता रहेगा। बताया कि आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसमें गौवंश घायल हो जाते है या उनकी मृत्यु हो जाती है। इसीलिए गौप्रहरी अभियान के तहत रेडियम बेल्ट इनके गले मे लगाए जा रहे है। इसके माध्यम से सड़क पर विचरण करने वाले बेसहारा गौवंशों को रात्रि के समय वाहन चालकों को दूर से गौवंश दिख जाएंगे और सड़क दुर्घटना की संभावना कम हो सकेगी।
संस्था अध्यक्ष युगांक मिश्रा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल एक क्षेत्र तक सीमित न रहकर पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों तथा आने वाले समय में जिले के बाहर भी “गौ प्रहरी अभियान” को विस्तार देना है। इसके तहत अधिक से अधिक बेसहारा गौवंशों को रेडियम बेल्ट लगाने के साथ-साथ लोगों को गौवंश सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे इस सेवा अभियान से जुड़ें और अपने क्षेत्र में बेसहारा गौवंशों की सुरक्षा के लिए संस्था को सहयोग करें। इस अवसर पर अभि कसौधन, प्रियांशु गुप्ता, आलोक, राजेंद्र गुप्ता व कई अन्य लोग मौजूद रहे।
