रविवार, 13 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सत्यवती मिश्रा के निधन पर सतेन्द्र शर्मा ने कलराज मिश्रा से मुलाकात कर जताई संवेदना, प्रमोद तिवारी ने फोन पर व्यक्त किया शोक!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सत्यवती मिश्रा के निधन पर सतेन्द्र शर्मा ने कलराज मिश्रा से मुलाकात कर जताई संवेदना, प्रमोद तिवारी ने फोन पर व्यक्त किया शोक!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 13 सितंबर 2026। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा ने नोएडा स्थित कलराज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनकी धर्मपत्नी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि एवं गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सतेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में सदन के उपनेता प्रमोद तिवारी से फोन पर कलराज मिश्रा की बातचीत भी कराई। प्रमोद तिवारी ने फोन पर कलराज मिश्रा से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत सत्यवती मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि वह शीघ्र ही नोएडा पहुंचकर कलराज मिश्रा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और अपनी श्रद्धांजलि एवं संवेदना प्रकट करेंगे।

सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह कलराज मिश्रा और उनके पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

इस अवसर पर सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि सत्यवती मिश्रा का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।।