।।सिद्धेश्वर पांडेय।।
दो टूक ,आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी निवासी एवं कंपोजिट विद्यालय अंबारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव के पुत्र राजदीप के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत राजदीप को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजदीप को होनहार, प्रतिभाशाली और संस्कारी बालक बताते हुए कहा कि उसका असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
श्रद्धांजलि सभा में विधायक संग्राम सिंह यादव, कमलेश यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. हरिप्रकाश यादव, डॉ. सुरेश यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रधान मो. असलम, जगविदित चौबे, अरुण यादव, महाप्रधान प्रमोद यादव, विजय, विक्रम, विवेक, अंबिका सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
