गौतमबुद्धनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए चार निरीक्षकों के तबादले!!
सेक्टर-24, बिसरख और ईकोटेक-3 थानों की बदली कमान, मीडिया सेल की जिम्मेदारी सुबोध तोमर को
दो टूक//नोएडा। गौतमबुद्धनगर में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने चार निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक उमेश चन्द्र नैथानी को प्रभारी मीडिया सेल के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-24 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-3 से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना बिसरख बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर, जो अब तक थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें प्रभारी मीडिया सेल नियुक्त किया गया है। जबकि निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-3 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल से महत्वपूर्ण थानों और मीडिया सेल की कमान में बदलाव हुआ है। माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की अपेक्षा रहेगी।
पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित के दृष्टिगत किए गए हैं।।
