बुधवार, 16 सितंबर 2026

गोण्डा- डीएम के निर्देश पर लेखपाल के विरुद्ध जांच शुरू, मृतक पत्रकार सुलेमान से जुड़ा मामला

शेयर करें:
गोण्डा- डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर मृतक पत्रकार सुलेमान के मामले में अब लेखपाल के विरुद्ध जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिन पूर्व मृतक वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान द्वारा वायरल वीडियो प्रकरण की जांच करने डीएम के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल मृतक के घर  पहुंचे। विदित हो की मृतक पत्रकार सुलेमान का इलाज लखनऊ के डॉ राममनोहर लोहिया में चल रहा था। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल आरके मिश्रा ने गलत रिपोर्ट लगाकर शासन को वह रिपोर्ट भेज दिया। इस रिपोर्ट के संदर्भ में मृतक पत्रकार ने दो दिन पूर्व एक वीडियो वायरल किया था। मृतक के परिजनों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा अपने सहयोगी पत्रकारों के साथ मृतक वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सुलेमान के घर पहुंचकर उनकी पत्नी सायरा बानो को ₹25000 आहेतुक सहायता राशि प्रदान किया। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मृतक द्वारा दो दिन पूर्व किए गए वायरल वीडियो के बारे में जिलाध्यक्ष कैलाश वर्मा से बात की, तो जिलाध्यक्ष ने तुरंत जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उसी दिन वापस लौटकर जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिलकर पूरा मामला बताया। जिलाधिकारी ने तत्काल सीडीओ गोंडा को जांच करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में तहसीलदार मनकापुर द्वारा राजस्व निरीक्षक सुखराम वर्मा व क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण शुक्ला मौके पर पहुंचे। उस समय मृतक पत्रकार सुलेमान की पत्नी सायरा बानो अपना इलाज कराने लखनऊ चली गई थी। मौके पर मृतक के भाई मोहम्मद उस्मान व अन्य लोग मौजूद मिले। इस मौके पर पत्रकार यज्ञ नारायण त्रिपाठी, पत्रकार राकेश सिंह, पत्रकार सलाहुद्दीन, पत्रकार जनकराम वर्मा, पत्रकार दूधनाथ वर्मा, पत्रकार संदीप गुप्ता,  ग्राम प्रधान अरुणेश कुमार उर्फ हरिश्चंद्र यादव मौजूद रहे।
बता दे कि यह मामला विकासखंड मनकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मो0 सुलेमान से जुड़ा है जिनका बीमारी के चलते इलाज के दौरान बीते 15 सितंबर को सुबह करीब 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया।

"मृतक सुलेमान प्रकरण की जांच करने गए लेखपाल, कानूनगो ने किया पक्षपात, मृतक की पत्नी से बिना मिले आरोपी लेखपाल को दे दी क्लीन चिट" 

गोंडा- 15 सितंबर को मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार की मौत के प्रकरण में आरोपी लेखपाल जिसने बिना स्वास्थ्य विभाग की जानकारी किये 10 सितंबर को गलत रिपोर्ट लगा दी थी, जिसका मृतक पत्रकार ने एक-दो दिन बाद लेखपाल पर गलत रिपोर्ट लगाने का वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने कहा था यदि उसकी मौत होती है तो इसके दोषी गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल आरके मिश्रा पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे और वीडियो जारी करने के बाद 15 सितम्बर को पत्रकार की मौत हो गई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने सीआरओ को जांच अधिकारी बनाकर रिपोर्ट तलब की थी।जिसमें कानूनगो सुखराम वर्मा और लेखपाल प्रवीण चंद्र शुक्ला मौके पर जाकर जांच किया। जिसमें पत्रकार की पत्नी नहीं मिली और उन्होंने गलत रिपोर्ट लगाने वाले लेखपाल को क्लीन चिट दे दिया। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई और कहा गया की आयुष्मान कार्ड और डॉक्टर द्वारा दिए गए ईस्टीमेट तथा पेपर मृतक के पत्नी के पास था और मृतक की पत्नी मौजूद नहीं थी। रिपोर्ट की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिसपर जिलाधिकारी ने कल 17 सितंबर को एसडीएम मनकापुर व सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक को जांचकर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। 17 सितंबर को सीएचसी अधीक्षक और मनकापुर के परगना अधिकारी मृतक सुलेमान के घर जाकर स्थलीय जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।