गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने 25 हजार का इनामिया हत्या के अभियोग में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 12.4.2026 को थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत बग्गी रोड स्थित न्यू मेडलाइड हॉस्पिटल में सत्यप्रकाश शुक्ला का कुछ व्यक्तियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद विपक्षीगण द्वारा अन्य व्यक्तियों को मौके पर बुलाया गया। सत्यप्रकाश द्वारा अपने मामा आनन्द कुमार पाण्डे को फोन कर विवाद की जानकारी दी गई, जिस पर आनन्द कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपित व्यक्तियों द्वारा आनन्द कुमार पाण्डे एवं सत्यप्रकाश शुक्ला के साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल आनन्द कुमार पाण्डे को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सत्यप्रकाश शुक्ला को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। प्रकरण में परिजन की तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में मु0अ0सं0-111/2026 उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त त्रिभुवन शुक्ला की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/- का इनाम घोषित किया गया था। इस क्रम में 16.9.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से सम्बन्धित फरार अभियुक्त त्रिभुवन शुक्ला इन्दईकपुरवा मोड़ स्थित नहर पुलिया के पास किसी वाहन की प्रतीक्षा में खड़ा है तथा कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त,,
त्रिभुवन शुक्ला पुत्र सन्तोष शुक्ला, निवासी ग्राम ईन्टईपुरवा, मौजा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग*
