गुरुवार, 10 सितंबर 2026

गोण्डा- परिषदीय विद्यालयों मे अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को समेकित शिक्षांतर्गत मिलेंगे आवश्यकतानुरूप सहायक उपकरण, आज आयोजित हुवा कैम्प

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद मे समग्र शिक्षा के अंतर्गत 6-14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को प्रारम्भिक शिक्षा का समान अवसर प्रदान करने हेतु समावेशी शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम मे सभी बच्चों के साथ विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को भी प्रारंभिक शिक्षा प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त करने मे आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करते हुए उन्हे निर्बाद्ध रूप से स्वयं से विद्यालय आने-जाने की सुलभता प्रदान करने हेतु विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण / यंत्र उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी की प्रेरणा से मुख्य विकास अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज बीआरसी पंडरी कृपाल मे भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से सहायक उपस्कर / उपकरण उपलब्ध कराये जाने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा किया गया।
            इस शिविर के आयोजक जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा राजेश कुमार सिंह ने बताया की आज के इस परीक्षण शिविर मे विकास खण्ड पंडरीकृपाल, इटियाथोक, झंझरी व मुजेहना के लगभग 204 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस शिविर मे इन बच्चों का परीक्षण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम लिमिटेड (एलिम्को) कानपुर से आये हुए पी एंड ओ  अमर बहादुर व अब्दुल रहमान, ऑडियोलॉजिस्ट हरेंद्र कुमार सिंह, डाटामैन हर्षित तिवारी व टेक्निशियन गौरव तिवारी द्वारा किया गया। शिविर मे परीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ संध्या सिंह भी उपस्थित रही।
            शिविर मे ट्राई सायकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, टीएलएम किट व दृष्टिबाधित बच्चों के लिए ब्रेल किट की संस्तुति की गयी है। आज के शिविर मे प्रतिभाग किये हुए बच्चों को उपकरणो की संस्तुति करते हुए स्लीप (रसीद) निर्गत किया गया है, जिसके आधार पर 27 नवंबर 2026 को पुनः वितरण शिविर का आयोजन कर निःशुल्क सामग्री वितरित की जाएगी।
      इस शिविर को सुगमतापूर्वक सम्पादित किये जाने हेतु विशेष अध्यापक चंद्रसेन पाठक, चंद्रशेखर, विनय कुमार सिंह, सुनीत कुमार मिश्रा, रवि प्रताप सिंह, सचिन प्रताप सिंह, अमंजय जायसवाल, अनिमेष चंद्र पाण्डेय, पुलकित शुक्ला, अंकित शुक्ला, अशोक कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, पंचराम, विजय कुमार व रामलाल द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर मे बीआरसी के लेखाकार महेश शुक्ला द्वारा बेहतर सहयोग प्रदान किया गया।।
(गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट)