गोण्डा- थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने झपटमारी की घटना कारित करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹55,150/- नकद बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 523/2026 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम सिंह को 6.9.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना से सम्बन्धित ₹55,150/- नगद बरामद हुए है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
27.8.2026 को वादी राजकुमार शुक्ला पुत्र चन्द्रमणि शुक्ला निवासी ग्राम भवानीपुर, पोस्ट चाँदोपारा, थाना उतरांव, जनपद प्रयागराज अपनी कार से थाना को0 करनैलगंज क्षेत्र में एक वाहन देखने के लिए आए थे। करनैलगंज कस्बे में अपनी कार खड़ी कर पैदल सकरौरा ग्रामीण की तरफ जाते समय सरजू बालिका इंटर कॉलेज के पास पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया गया तथा अभियुक्त सकरौरा की तरफ भाग गए। बैग में आवश्यक कागजात एवं 01 लाख रुपये नगद रखे हुए थे। घटना के संबंध में वादी द्वारा 28.8.2026 को थाना को0 करनैलगंज पर सूचना दी गई। घटना के संबंध में थाना को0 करनैलगंज पर मु0अ0सं0 523/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा 29.8.2026 को घटना का अनावरण करते हुए 2 आरोपी अभियुक्तों आशु मिश्रा व आशुतोष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसमे वांछित चल रहे सत्यम मिश्रा को 6.9.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा नारायनपुर माझा पोतेदार पुरवा की तरफ जाने वाली सड़क मोड़ के पास प्राथमिक विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सत्यम सिंह पुत्र हरिकेश सिंह, निवासी चकरीत, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
