मंगलवार, 15 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर में 50 लाख की MDMA के साथ दो विदेशी गिरफ्तार, 1.19 लाख रुपये नकद भी बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर में 50 लाख की MDMA के साथ दो विदेशी गिरफ्तार, 1.19 लाख रुपये नकद भी बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम MDMA (मेथामफेटामाइन) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 1.19 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो मोबाइल फोन और दो बैग भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को थाना सूरजपुर पुलिस ने तिलपता चौकी क्षेत्र से दोनों विदेशी मूल के आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 300-300 ग्राम के दो पैकेट में कुल 600 ग्राम सफेद पाउडर बरामद हुआ। जांच में इसे MDMA (मेथामफेटामाइन) बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीटर पुत्र मालोंगो, उम्र 47 वर्ष, निवासी अबिदजान सिटी, आइवरी कोस्ट, पश्चिम अफ्रीका और वर्तमान पता पैरामाउंट सोसायटी स्थित पाइन टावर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की पहचान माइकल पुत्र बार्बी, उम्र 56 वर्ष, निवासी अकरा सिटी, घाना, पश्चिम अफ्रीका और वर्तमान पता पैरामाउंट सोसायटी स्थित पाइन टावर, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम MDMA, 1.19 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो पासपोर्ट, दो प्लास्टिक पॉलीथिन पैकेट, दो मोबाइल फोन और दो बैग बरामद किए हैं। बरामद मादक पदार्थ के संबंध में थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0-518/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद MDMA कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।।