मंगलवार, 15 सितंबर 2026

गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने 22 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने 22 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि दिनांक 14.9.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को 22 पाउच नगीना पौव्वा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना धानेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।  
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. ओम प्रकाश उर्फ राम बच्चन पुत्र दशरथ, निवासी ग्राम खटकमडीह पूरे पण्डित वृन्दावन, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-326/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
1. 22 पाउच नगीना पौव्वा अवैध देशी शराब, प्रत्येक पाउच 200 एमएल।