शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

गोण्डा- रानी बाजार स्थित श्री रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में 13 से 20 सितंबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा- नगर के रानी बाजार स्थित श्री रामजानकी मारवाड़ी धर्मशाला में 13 से 20 सितंबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन कलश यात्रा से शुरू हो रहा है। कथा का आयोजन मोदी परिवार की ओर से कराया जा रहा है। प्रयागराज के कथा व्यास आचार्य बालकृष्ण भार्गव भगवान श्री कृष्ण की पावन कथा सुनाएंगे। ​आयोजन समिति के अनुसार, 13 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा होगी।
चौदह सितंबर को भीष्म स्तुति व परीक्षित जन्म, 15 सितंबर को ध्रुव चरित्र व जड़ भरत कथा, 16 सितंबर को श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 17 सितंबर को बाललीला व गोवर्धन पूजा, 18 सितंबर को श्रीकृष्ण- रुक्मणी विवाह और 19 सितंबर को सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाया जाएगा। इसके बाद 20 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।​आयोजक पंकज मोदी व दीपक मोदी और मोदी परिवार ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने की अपील की है।