शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आजमगढ़ : खण्ड शिक्षा अधिकारी ने निपुण भारत के तहत की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर

शेयर करें:

 ।।सिद्धेश्वर पांडेय।।
 दो टूक ,आजमगढ़ । फूलपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत सजई अमनाबाद में निपुण भारत मिशन के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षक नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करें और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में शिक्षकों ने निपुण भारत के लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जगदम्बा यादव, केशव लाल यादव, दीपक यादव, संजय कुमार गौतम, कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।