लखनऊ :
जनलोकप्रिय शिव विरंच दूबे की त्रयोदशी पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सरस्वती पुरम कॉलोनी पीजीआई में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा के समर्पित सदस्य रहे स्वर्गीय शिव विरंच दूबे की त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विस्तार :
स्वर्गीय शिव विरंच दूबे पिछले कई दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन एवं समाज के लिए निरंतर निःस्वार्थ भाव से कार्य किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के साथ उन्होंने जीवनभर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
परिजनों के मुताबिक 28 अगस्त की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 30 अगस्त की सुबह करीब छह बजे हृदयाघात के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, मित्रों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
त्रयोदशी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री स्वाती सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, संजीव अवस्थी, विमल तिवारी एवं मनोज रावत, भाजपा नेता संजय तिवारी उर्फ बब्लू, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, कैंटोनमेंट बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, कांग्रेस नेता सुनील दूबे, समाजवादी पार्टी के अमरपाल एवं नवनीत सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी ने स्वर्गीय शिव विरंच दूबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, समाजसेवा और संगठन के प्रति समर्पण लंबे समय तक लोगों के बीच स्मरणीय रहेगा।
●भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं सीनियर पत्रकार बन्धु ने पहुंचकर श्रद्धांजिल अर्पित कर याद किया।
