गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने स्कूल में चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी का गैस सिलेण्डर, ₹1,150/- नगद व घटना में प्रयुक्त लोहे की रेती बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार, शिक्षा क्षेत्र झंझरी, गोण्डा में 20/21.9.2026 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय के किचन का कुंडा काटकर ताला तोड़ दिया गया तथा किचन में रखा एक अदद गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 0872/2026 पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था। इस क्रम में 22.9.2026 को उ0नि0 शुभांशु पाठक, चौकी प्रभारी जेल रोड मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नयापुरवा तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद रंग के बोरे में गैस सिलेण्डर लेकर जाते हुए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी एवं उसके कब्जे में मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर 01 अदद लाल रंग का गैस सिलेण्डर एवं 01 अदद लोहे की रेती बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त गैस सिलेण्डर को विद्यालय से चोरी करना तथा घटना में लोहे की रेती का प्रयोग करना बताया गया। जामा तलाशी से ₹1,150/- नगद भी बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
समीर खान पुत्र स्व0 अशफाक खान, निवासी ग्राम आसरा आवास, सिविल लाइन पंतनगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, हाल पता आवास विकास कॉलोनी, बड़गांव, गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
