गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने भूमि के फर्जी बैनामे एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी राज प्रसाद शुक्ल पुत्र रामतेज शुक्ल निवासी निराला नगर, कटहाघाट मोड़, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गई कि विपक्षीगण कल्पनाथ पाण्डेय एवं किंग उपाध्याय द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी एवं कूटरचना करते हुए ग्राम रोहावा स्थित भूमि के बैनामे में फर्जीवाड़ा किया गया। वादी के अनुसार कल्पनाथ पाण्डेय द्वारा स्वयं को जगन्नाथ के रूप में प्रस्तुत कर जगन्नाथ के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड में कूटरचना/एडिटिंग कर वादी के पक्ष में 22.1.2026 को भूमि का बैनामा कराया गया। उक्त बैनामा के प्रतिफल की धनराशि विभिन्न बियरर चेकों के माध्यम से प्राप्त किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 24.9.2026 को प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त कल्पनाथ पाण्डेय गोडवाघाट से झंझरी ब्लॉक की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गोडवाघाट पहुंचकर अभियुक्त को घेरकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
कल्पनाथ पाण्डेय पुत्र महादेव, निवासी ग्राम मछलीगांव रोहावा, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
