बुधवार, 26 अगस्त 2026

सुल्तानपुर :लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार।||Sultanpur:Three people arrested for cyber fraud in the name of providing loans.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार।
दो टूक : लोन दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते लेकर उनमें गेमिंग,ट्रेडिंग और सट्टा एप समेत अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराने वाले साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपियों को सुल्तानपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जांच में संबंधित बैंक खाते के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 75 शिकायतें दर्ज मिली हैं।अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है।आरोपियों की पहचान धीरज कुमार पांडेय,आनंद राज वर्मा और शैलेश कुमार वर्मा के रूप में हुई है।प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह के अनुसार आरोपी लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते हासिल करते थे और उनका इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन के लिए करते थे।प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक फेसबुक पर मिले लिंक से मोबाइल बुक करने के बाद डिलीवरी के नाम पर पीड़ित को लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से कई बार में 54,597 रुपये निकल गए। जांच के दौरान रकम ट्रांसफर वाले खातों की पड़ताल में आरोपियों की भूमिका सामने आई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल,एक एटीएम,दो चेकबुक और सात हजार रुपये बरामद किए हैं।तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।