रायबरेली :
तिरंगे के रंग में रंगा रामपुर सुदौली, नौनिहालों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।
।।अमित सैनी।।
दो टूक : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिलेभर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदौली बछरावां रायबरेली में भी 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।
विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। नन्हे-मुन्ने बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ आगे बढ़े, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई और घर-घर स्वतंत्रता दिवस का संदेश पहुंचाया। बच्चों के हाथों में लहराता तिरंगा और उनके चेहरों पर नजर आया उत्साह पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा।
विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अपने देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामपुर सुदौली का माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और क्षेत्र के गणमान्य लोग बच्चों की सुरक्षा और उत्साह का ध्यान रखा।।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रधानाध्यापक राजीव कुमार शुक्ल,अध्यापिका श्रीमती अर्चना बाजपेयी,श्रीमती राजलक्ष्मी वर्मा,श्रीमती वन्दना जैसवार,श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती नेहा खलीक,श्रीमती हेमलता, रुद्रप्रताप यादव समेत ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
जय हिंद,वन्देमातरम्।।
