सोमवार, 10 अगस्त 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में बाइक चोरों का बेखौफ खेल, थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑफिस के बाहर खड़ी अपाची किया पार।||Lucknow:Brazen spree by bike thieves in the PGI area; an Apache motorcycle was stolen from outside an office located just steps away from the police station.

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में बाइक चोरों का बेखौफ खेल, थाने से चंद कदम की दूरी पर ऑफिस के बाहर खड़ी अपाची किया पार।
थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते भी दिनदहाड़े बाइक उड़ाने की घटना से उठे सवाल।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके में बाइक चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं थाने से चंद कदम की दूरी पर एक निजी ऑफिस के बाहर खड़ी बाइक को चोर दिनदहाड़े पार कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गोपाल खेड़ा निवासी संजू पाल सभा खेड़ा स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस में नौकरी करते हैं। उनकी मोटरसाइकिल अपाचे (UP32GY4976) दिनांक 8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे ऑफिस के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया।
पीड़ित के मुताबिक तबीयत खराब होने के कारण वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सके। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने पीजीआई थाने में प्रार्थना-पत्र देकर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
CCTV में कैद हुआ चोरों का कारनामा।
बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की घटना आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। ऐसे में पुलिस के सामने अब फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर बाइक बरामद करने की चुनौती है।
एक हफ्ते में दूसरी वारदात से बढ़ी चिंता।
पीजीआई क्षेत्र में बाइक चोरी की यह घटना अकेली नहीं है। इससे पहले पिछले सप्ताह हैवतमऊ मवैया इलाके में घर के सामने खड़ी बाइक को भी चोर दिनदहाड़े लेकर फरार हो गए थे। हर सप्ताह लगातार सामने आ रही ऐसी चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस अभी बाइक चोरो को पकड़ने मे नाकाम साबित हो रही है। जिससे चोरो का हौसला बुलंद है।
पीजीआई इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीमे लगी हुई है जल्द से जल्द घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।।