मऊ :
घोसी की सियासत में हलचल, अजय जायसवाल के बसपा में जाने की चर्चा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोसी विधानसभा क्षेत्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा से जुड़े नेता अजय जायसवाल ने पार्टी से दूरी बनाते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है।
बसपा में शामिल होने की चर्चा के साथ ही घोसी विधानसभा सीट से अजय जायसवाल की संभावित उम्मीदवारी को लेकर भी राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर उनका टिकट लगभग तय होने की चर्चाएं चल रही हैं, हालांकि बसपा की ओर से अभी तक टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अजय जायसवाल के संभावित दल-बदल को भाजपा के लिए स्थानीय स्तर पर झटका माना जा रहा है। वहीं बसपा खेमे में इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
घोसी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अजय जायसवाल के बसपा में जाने और घोसी से उनकी संभावित दावेदारी की चर्चा ने क्षेत्र की चुनावी सियासत को और गर्म कर दिया है।
दो टूक मीडिया की पड़ताल में फिलहाल अजय जायसवाल के बसपा में शामिल होने और घोसी से टिकट लगभग तय होने की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। पार्टी स्तर से औपचारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
