मऊ :
कोपागंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत कोपागंज नगर पंचायत में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के जयकारों ने लोगों में उत्साह और उमंग भर दी। यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष आमिना
सिद्दीका प्रतिनिधि अरशद रेयाज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। उन्होंने सभी लोगों से राष्ट्रीय पर्व को आपसी भाईचारे, एकता और देशप्रेम की भावना के साथ मनाने की अपील की।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। यात्रा ने नगर में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।
