गुरुवार, 13 अगस्त 2026

लखनऊ :युवक की हत्या कर गोमती नदी मे फेकने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लापता युवक हत्या सनसनीखेज का किया खुलासा।।||Lucknow:The police have solved the sensational case of a missing youth's murder by arresting four accused individuals who killed him and dumped his body into the Gomti River.||

शेयर करें:
लखनऊ :
युवक की हत्या कर गोमती नदी मे फेकने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लापता युवक हत्या सनसनीखेज का किया खुलासा।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सैरपुर क्षेत्र में युवक राज उर्फ मोनू (27) की सनसनी हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और सिर पर मुक्के व कोहनी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात छिपाने के लिए शव का गला रस्सी से कसकर उसे मोटरसाइकिल से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया गया था।
विस्तार : 
थाना सैरपुर पुलिस के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र वीरमपुर गांव निवासी 
राज उर्फ मोनू 8 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों मे लापता होने के बाद परिजनों ने 9 अगस्त को सैरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया कि विवेक निषाद राज को मोटर साइकिल से अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई।
जांच के अनुसार राज को बाग के पास ले जाया गया, जहां विवेक, अजीत और हंसराज शराब पी रहे थे। इसी दौरान अंशू, विजय और सावन भी वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक राज की इन लोगों से पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद में आरोपियों ने राज के साथ मारपीट शुरू कर दी और सिर पर मुक्के व कोहनी से प्रहार कर उसकी जान ले ली।
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए रस्सी से गला कस दिया और मोटरसाइकिल से शव को ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया। 10 अगस्त को माल थाना क्षेत्र के ककराबाद के पास गोमती नदी से अज्ञात शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी पहचान राज उर्फ मोनू के रूप में की।
मामले में 12 अगस्त को सैरपुर थाने में मु0अ0सं0 100/2026, धारा 103/3(5)/238(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस टीम और सैरपुर पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
लापता युवक का शव मिलने पर जांच की तेज,चार दबोचा।।
पुलिस ने 13 अगस्त को करीब 3:05 बजे किसान पथ की सर्विस रोड स्थित बगीचे के पास ट्यूबवेल के निकट घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अजीत निषाद (23), अंशू (22), विवेक निषाद (20) और हंसराज (24) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का टेक्नो स्पार्क मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त लाल-काली स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (UP 32 MA 1086) और दो स्थानों की नमूना मिट्टी बरामद की है।