गुरुवार, 20 अगस्त 2026

लखनऊ :गोमतीनगर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक अधिकारी ने खुद को मारी गोली।||Lucknow:Sensational incident in Gomti Nagar: Bank officer shoots himself after killing his wife and sister.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गोमतीनगर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक अधिकारी ने खुद को मारी गोली।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत से इलाके मे सनसनी फैल गई। आरोप है कि एसबीआई में फील्ड ऑफिसर मानस बाजपेई (35) ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (33) की गोली मारकर हत्या की। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन सीबा (28) को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। त्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। आनन आनन मे पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुचे और फोरेंसिक टीम मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और पुलिस छानबीन करते हुए अग्रिम कार्रवाई मे जुट गई।
◆विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र मीठाई चौराहे पर स्थित आईसीआईसीआई बैक की महिला अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई सूचना पाकर पहुची स्थानीय पुलिस जब तक आवश्यक कार्रवाई करती तब तक घोषड़िया चौराहे पर एक मकान मे डबल शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।
हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही था, जो पहले से घात लगाकर बैठा था. मृतक महिला की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी. हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके बाद हत्यारोपित पति ने अपनी बहन तूलिका की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. मृतक पति का नाम मानस है. मानस एसबीआई बैंक में कर्मचारी था.बहन तूलिका अविवाहित है. हुसड़िया स्थित घर में बहन की हत्या कर मानस ने आत्महत्या कर ली है।
दिनदहाड़े महिला बैंक अधिकारी की हत्या से हड़कंप।।
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि मानस की पत्नी दिव्या गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर/रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। गुरुवार दोपहर मानस कार से बैंक पहुंचा और फोन कर दिव्या को कार्यालय के बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद मानस ने कथित तौर पर दिव्या को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
एक घर से निकली से दो लाश।
इसके बाद वह करीब दो किलोमीटर दूर हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के मकान पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानस उस समय पसीने से पूरी तरह भीगा हुआ था। घर में दाखिल होने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर मानस और उसकी बहन सीबा खून से लथपथ पड़े मिले।
कमरे में टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चल रही थी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
WhatsApp स्टेटस में लिखी बात से खुल सकता है वारदात का राज।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मानस ने घटना से पहले WhatsApp पर एक स्टेटस लगाया था। इसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हत्या की बात लिखी थी। स्टेटस में उसने अपनी पत्नी की बहन प्रज्ञा मिश्रा और उनके पति भरत यादव को भी मामले की जानकारी होने का उल्लेख किया था। पुलिस इस स्टेटस समेत सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि दिव्या और मानस की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। करीब एक वर्ष पहले दिव्या ने पति से तलाक के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद वह आलमबाग में रह रही थीं।
मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन सीबा के साथ हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक सीबा की तबीयत लंबे समय से खराब थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने के साथ ही घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
एक ही परिवार में तीन मौतों की इस सनसनीखेज वारदात ने गोमतीनगर को झकझोर कर रख दिया है। 
परिवारिक कलह से सत्यानाश।
पुलिस की जांच में अब यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वह कौन सा विवाद था, जिसने एक परिवार को देखते ही देखते तीन जिंदगियां खत्म होने की त्रासदी में बदल दिया।
DCP ईस्ट डॉ० दीक्षा की घटना को लेकर दी गई बाइट --