लखनऊ :
मामूली विवाद मे राजमिस्त्री की पीट- पीटकर हत्या,दो आरोपी हिरासत में।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के अमौसी में मकान निर्माण के औजार और अन्य सामान गायब होने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष कुमार द्विवेदी (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विस्तार :
DCP साउथ मोहम्मद मुस्ताक ने जानकारी देते हुए 19 अगस्त को करीब तीन बजे अमौसी निवासी आशीष कुमार का फूलचंद्र श्रीवास्तव और कल्लू उर्फ श्यामलाल रावत से सामान गायब होने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें आशीष को चोटें आईं। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर में कराया गया था।
20 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे आशीष की उसके घर पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मु.अ.सं. 320/2026 के तहत धारा 105, 115(2) और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने फूलचंद्र श्रीवास्तव और कल्लू उर्फ श्यामलाल रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
◆DCP साउथ जोन मोहम्मद मुस्ताक के द्वारा दी गई बाइट -
