लखनऊ :
नशे की लत ने बाप-बेटे के रिश्ते को किया तार-तार,चाकू से किया वार।
दो टूक : मोहनलालगंज में बेटे ने पिता को चाकू मारकर किया घायल,नशे का विरोध करने पर हुआ विवाद,घायल पिता का चल रहा इलाज।।
लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के उत्तरगांव में शुक्रवार को एक नशे बेटे ने विवाद के बाद पिता पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाबूलाल गौतम को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विस्तार :
मोहनलालगंज इस्पेक्टर रामबाबू ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र उत्तरगांव गांव मे एक नशे बेटे ने घरेलू विवाद मे अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल पहुचाया जहाँ इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल पिता बाबूलाल गौतम का पुत्र गुड्डू गौतम नशे का आदी है। पिता द्वारा नशा न करने की बात कहने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुड्डू ने आक्रोशित होकर चाकू से पिता पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू गौतम को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
