मंगलवार, 11 अगस्त 2026

लखनऊ :ठाकुरगंज में चालक ने फांसी लगाकर दी जान,घर मे मचा कोहराम।।||Lucknow:A driver hanged himself in Thakurganj, causing chaos in his home.||

शेयर करें:
लखनऊ :
ठाकुरगंज में चालक ने फांसी लगाकर दी जान,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक ने छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, सुन्दर नगर, फरीदीपुर निवासी अभय सिंह ने सुबह करीब 7:30 बजे अपने भाई को जगाने के लिए छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो आरजू सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, बल्ली से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।
सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम समेत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार मृतक अविवाहित था और निजी वाहन चालक के रूप में काम करता था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों की जानकारीस्पष्ट नहीं हो सकी है पीएम रिपोर्ट इने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।