मंगलवार, 11 अगस्त 2026

लखनऊ : होटल के कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक,पुलिस जांच मे जुटी।||Lucknow: A young man was found hanging in a hotel room; police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
होटल के कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक,पुलिस जांच मे जुटी।।
दो टूक : लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित किए। युवक को ट्रॉमा सेंटर, केजीएमयू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्तार : 
गोमती नगर इस्पेक्टर बृजेश चंद त्रिपाठी के मुताबिक, द एलाइट इन होटल, विवेकखंड-4 का कमरा नंबर 301 दोपहर से बंद था। होटल मैनेजर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर एक व्यक्ति पंखे से रस्सी के सहारे लटका दिखाई दिया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतारकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया।
मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर अमित शर्मा पुत्र मदन गोपाल शर्मा, निवासी पालनपुर, बनासकांठा, गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से वीवो मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन, हरे रंग की रस्सी और काले बैग समेत अन्य सामान कब्जे में लिया है।
मोबाइल नंबर के जरिए मृतक की पत्नी से संपर्क किया गया। पुलिस के अनुसार पत्नी वर्तमान में परिवार सहित रायपुर, छत्तीसगढ़ में रह रही हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैधानिक कार्रवाई के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जारी है।