मंगलवार, 18 अगस्त 2026

लखनऊ : ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमला,असलहे के बट से किया लहूलुहान।||Lucknow: A young man was fatally attacked in Thakurganj,He was beaten to death with the butt of a weapon.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
ठाकुरगंज में युवक पर जानलेवा हमला,
असलहे के बट से किया लहूलुहान।
आरोप - कनपटी पर तमंचा सटाकर की फायरिंग हुआ मिस।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाश ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोपी ने पहले युवक की कनपटी पर असलहा सटाया और फिर फायरिंग कर दी.गोली मिस होने पर हमलावर ने असलहे की बट से युवक के सिर और शरीर पर कई वार किए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना ठाकुरगंज क्षेत्र अहमदगंज गऊघाट निवासी रतनलाल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह आन्नदी माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। गऊघाट चौकी के पीछे स्थित मंदिर के पास वह कुछ लोगों से बात-चीत कर रहे थे। इसी दौरान लालाघाट मंदिर की ओर से मुंह पर अगौछा बांधे एक अज्ञात व्यक्ति आया और अचानक उनकी कनपटी पर असलहा लगा दिया।
पीडित का आरोप है कि युवक ने रतनलाल पर फायर किया लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद आरोपी ने असलहे की बट से उनके सिर और शरीर पर कई वार किए। हमले में रतनलाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित गऊघाट चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने टी-बी अस्पताल ठाकुरगंज पहुंचकर उपचार कराया। इलाज के बाद रतनलाल ने थाना ठाकुरगंज पहुचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि - पीडित के तहरीर के आधार पर घटना की जांच एवं अज्ञात हमलावर की तलाश की जा रही है।।