मंगलवार, 18 अगस्त 2026

नई- दिल्ली :भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास,1.8 लाख आगंतुकों ने लिया हिस्सा।|New Delhi:The Indian Trade Festival 2026 created history, attracting 1.8 lakh visitors.||

शेयर करें:
नई- दिल्ली :
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास,1.8 लाख आगंतुकों ने लिया हिस्सा।
दो टूक :  भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने यह संदेश दिया है कि भारतीय व्यापार और उद्योग अब वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में देश-विदेश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों एवं खरीदारों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
विस्तार :
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार महोत्सव में 1.8 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। खरीदार-विक्रेता बैठकों, व्यापारिक संवादों और साझेदारी वार्ताओं के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित हुए।
महोत्सव में 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधियों ने भागीदारी की, जबकि 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्रतिनिधियों और वैश्विक बाइंग हाउसेज़ ने भारतीय प्रदर्शकों के साथ व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की।
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय ने कहा कि महोत्सव में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, एफएमसीजी, वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, अक्षय ऊर्जा, रिटेल, ई-कॉमर्स और पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों की भारतीय क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय चेयरमैन ब्रजमोहन अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान ज्ञानवर्धक सत्रों, कंट्री डायलॉग्स और आई-टॉक्स के माध्यम से व्यापार, तकनीक, नवाचार, निवेश और निर्यात जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
व्यापारिक जगत के लिए नए अवसर
कैट मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि यह आयोजन भारतीय व्यापार और उद्योग की बढ़ती ताकत का प्रतीक है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने कहा कि भारतीय व्यापारी और निर्माता विश्वस्तरीय उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने की क्षमता रखते हैं तथा ऐसे आयोजन व्यापार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदेश संरक्षक संदेश जैन ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल विजन को मजबूत करने वाला कदम बताया।
कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता पूरे व्यापारी समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे मध्यप्रदेश सहित देशभर के व्यापारियों को नए व्यापारिक अवसरों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी ने कहा कि व्यापारियों, निर्माताओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों और विदेशी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन भारतीय व्यापार के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने कहा कि देश का व्यापारी वर्ग अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ ने कहा कि महोत्सव में देशभर के स्वदेशी व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और आयोजन का वातावरण बेहद उत्साहजनक रहा।
कैट की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) सीमा सिंह चौहान ने कहा कि महोत्सव ने महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के लिए भी नए अवसरों के द्वार खोले हैं।
व्यापारिक नेतृत्व ने भारतीय व्यापार महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता के लिए CAIT और ITPO को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन देश के व्यापार, रोजगार, निर्यात और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान करेंगे।