मंगलवार, 25 अगस्त 2026

लखनऊ : पीजीआई क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक दो बाइके चोरी,पब्लिक पूछती क्या कर रही पुलिस।।Lucknow: Terror of bike thieves in the PGI area; two bikes stolen; public asks what the police are doing.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पीजीआई क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक दो बाइके चोरी,पब्लिक पूछती क्या कर रही पुलिस।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक बाइक जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर से चोरी हुई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल वृंदावन क्षेत्र में एक परिचित के घर के बाहर से गायब हो गई। दोनो मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। वाहन चोरों की सक्रियता को लेकर पब्लिक में दहशत फैल हुई है और कह रही पुलिस क्या कर रही है।
विस्तार :
मस्जिद के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हुआ चोर।
जानकारी के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र गुडौरा गांव निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन बेग के अनुसार, वह 7 अगस्त 2026 को तेलीबाग स्थित अपने कार्यालय से स्पेलेंडर बाइक संख्या UP51-P-4827 से गांधी नगर तेलीबाग स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गए थे। दोपहर करीब 12:40 बजे उन्होंने बाइक मस्जिद के बाहर खड़ी की थी।
नमाज अदा करने के बाद करीब 2:10 बजे जब वह बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति दोपहर करीब 1:26 बजे बाइक लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के मकानों में लगे कैमरों को भी चेक किया गया, जहां संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए नजर आया।
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पीजीआई थाना और तेलीबाग पुलिस चौकी को दे दी गई थी। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरी करने वाले आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने और बाइक बरामद कराने की मांग की है।
वृंदावन में घर के बाहर से दूसरी बाइक चोरी।
दूसरी घटना बृज बिहार सेक्टर-6 वृंदावन कॉलोनी तेलीबाग पीजीआई निवासी हनुमान प्रसाद के मुताबिक वह 14 अगस्त 2026 की रात अपने मित्र विपीन सिंह के रामनगर कॉलोनी, सेक्टर-6 स्थित आवास पर गए थे। रात करीब 9 से 10 बजे के बीच वह घर के अंदर मौजूद थे।
करीब 10 बजे जब वह बाहर आए तो उनकी Hero iSmart NXG बाइक संख्या UP32-GY-7009 मौके से गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल दोनों घटनाओं में पीजीआई पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से चोरों की तलाश में जुटी है।