लखनऊ :
विधायक ने गांधी नगर पार्क में ओपन जिम की सौगात।।
●क्षेत्रवासियों ने विधायक राजेश्वर सिंह का जताया आभार।
दो टूक : लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबाग गांधी नगर स्थित पार्क में ओपन जिम एवं झूले उपकरणों की स्थापना का कार्य 26 अगस्त 2026 को पूर्ण हो गया। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
विस्तार :
राजधानी लखनऊ के लोकप्रिय जन-प्रतिनिधि डॉ० राजेश्वर सिंह के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास कार्य कराया जा रहा है ।
वहीं समाज सेवक एवं भाजपा के बूथ अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने बताया कि पार्क में स्थापित ओपन जिम और झूले बच्चों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होंगे। इससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, शारीरिक फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
गांधी नगर क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक राजेश्वर सिंह के सहयोग से पूर्ण हुआ यह कार्य सामाजिक सरोकार और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विधायक के इस योगदान की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में उनका सहयोग मिलता रहेगा।
समस्त तेलीबाग गांधी नगर क्षेत्रवासियों ने विधायक राजेश्वर सिंह के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
