गोण्डा :
तीन शातिर चोर गिरफ्तार लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद,दो फरार।।
करनैलगंज पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा।
।।संवाददाता- वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जनपद के करनैलगंज कोतवाली पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात के साथ वारदात में प्रयुक्त दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार शातिरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार 11/12 अगस्त की रात ग्राम हीरापुर कमियार में चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया था। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे। पीडितों की तहरीर पर घटनाओं के संबंध में करनैलगंज पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर शातिरों की तलाश मे जुटी रही। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र
प्राथमिक विद्यालय दत्तनगर के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील चौहान निवासी बसंतपुर कमियार, करनैलगंज, अशोक चौहान निवासी जनवारियनपुरवा गुड़ैया नंबर-2, कैसरगंज और हरिराम वर्मा निवासी तेलियनपुरवा मंगरमेला, कैसरगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 जोड़ी पायल, 21 जोड़ी बिछिया, अंगूठियां, करधन, लॉकेट, झुमकी, टॉप्स, चेन, बाली और नाक की कील समेत सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त अपाचे और हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल भी बरामद हुआ हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी का समान बेचने के फिराक मे थे इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिरो स्थानीय थाना क्षेत्र की दो चोरियां कबूल किया है उनके पास से चोरी की काफी समान बरामद हुआ है। पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों राकेश उर्फ मुलायम और मयंकर यादव के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के शेष सामान की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है।
करनैलगंज पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों के खुलासे के साथ गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज हो गई है।
