लखनऊ :
2027 में योगी की वापसी के संकेत अखिलेश से मजबूत:ज्योतिषीय आकलन।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदारों योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव का तुलनात्मक वैदिक ज्योतिषीय आकलन सार्वजनिक किया गया है। उनके आकलन में मुख्यमंत्री पद पर पुनः पहुंचने की ज्योतिषीय संभावना योगी आदित्यनाथ के पक्ष में अखिलेश यादव की तुलना में अधिक मजबूत बताई गई है।
विस्तार :
वैदिक ज्योतिष पर पूर्व आईपीएस
अमिताभ ठाकुर ने अपना वैदिक ज्योतिष आकलन अगस्त 2026 से जुलाई 2027 तक की अवधि को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्ययन दोनों नेताओं के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जन्म-विवरणों के आधार पर वैदिक ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार किया गया है। इसमें किसी चुनावी सर्वेक्षण, राजनीतिक सूचना, दलगत स्रोत या मौजूदा राजनीतिक समीकरण को आधार नहीं बनाया गया है।
ज्योतिषीय आकलन के मुताबिक योगी आदित्यनाथ की कुंडली में 2026-27 के दौरान सत्ता, उच्च पद, प्रशासनिक अधिकार और संस्थागत निरंतरता के संकेत अपेक्षाकृत अधिक मजबूत दिखाई देते हैं। वहीं अखिलेश यादव के लिए इसी अवधि में राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक प्रभाव और विपक्षी नेतृत्व के संकेत मजबूत बताए गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद की पुनर्प्राप्ति के संकेत तुलनात्मक रूप से कम निर्णायक बताए गए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने यह भी कहा कि वे व्यक्तिगत स्तर पर योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली के आलोचक हैं। इसके बावजूद अपनी राजनीतिक पसंद से अलग प्राप्त ज्योतिषीय निष्कर्ष को ईमानदारी से जनता के सामने रखना वे अपना दायित्व मानते हैं।
हालांकि यह आकलन ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है और इसे चुनावी परिणाम की निश्चित भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता। अंतिम राजनीतिक परिणाम जनता के मतदान, चुनावी परिस्थितियों और अन्य लोकतांत्रिक कारकों पर निर्भर करेगा।
दो टूक मीडिया — राजनीतिक घटनाक्रम और दावों पर निष्पक्ष नजर।
